फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजपुरा के रजावली में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा के रजावली में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजावली निवासी जीतपाल के परिजनों ने बताया कि युवक मंगलवार को घर पर खाना खा रहा था कि पड़ोस के मलखान सिंह का दामाद बबलू पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव भोपतपुर थाना रजपुरा उनके घर आया और जीतपाल से जंगल में घूमने के लिए कहने लगा। करीब साढ़े दस बजे जीतपाल बाइक पर बैठकर जाने लगा तो उसकी मां ने जाने से रोक लिया, लेकिन तकरीबन 11 बजे मां से छिपते हुए युवक बाइक पर बैठकर घूमने निकल गया। इसके बाद करीब साढ़े 12 बजे गांव के कुछ लोगों ने सत्यपाल के लहटा के खेत में जीतपाल के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके सीने और पेट में गोली लगी थी। सांसें चल रहीं थी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के लिए वाहन मंगा रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई तो थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसे उसके गांव से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें