फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध-1

विज्ञापन
विज्ञापन
किराये पर बुक करके बदमाशों ने ई-रिक्शा लूटा
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। बदमाशों ने गुरुवार की सुबह पांच बजे साथी को बीमार बताकर किराये पर ई-रिक्शा तय कर लिया। सुनसान क्षेत्र में पहुंचते ही शस्त्रों के बल पर ई-रिक्शा चालक को पेड़ से बांधकर डालने के बाद ई-रिक्शा लूटकर भाग निकले। घटना की तहरीर कुढ़ फतेहगढ़ थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हनुमान गढ़ी निवासी निशांत शर्मा ई-रिक्शा लेकर गुरुवार को सुबह पांच बजे जैसे ही रेलवे स्टेशन पहुंचा तो वहां दो युवक एक साथी युवक के कंधे पर टिकाकर लाए। कहने लगे कि साथी बीमार है, इसे गणेशपुर तक पहुंचा दो। 150 रुपये में ई-रिक्शा तय करके तीनों युवकों को बैठा निशांत शर्मा ई-रिक्शा लेकर चल दिया। गणेशपुर से पहले ही सुनसान रास्ते पर बीमार बना युवक भी उठकर बैठ गया और तीनों बदमाशों ने हाथों में तमंचे निकाल लिए। निशांत को शस्त्रों से डरा धमकाकर हाथ पैर बांधकर पेड़ से बांध दिया और उसके से 100 रुपये, मोबाइल फोन व ई-रिक्शा लूटकर भाग निकले। निशांत ने बमुश्किल खुद को बंधन मुक्त किया और गणेशपुर जाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन बदमाश कहीं नहीं मिले। घटना की तहरीर कुढ़ फतेहगढ़ थाना पुलिस को दी गई है, हालांकि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें