संभल। कोतवाली के गांव मौलागढ़ में बंदर के डर के कारण युवक छत से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मौलागढ़ निवासी राकेश के परिजन सुबह राजघाट बच्चे का मुंडन कराने गए थे। जबकि घर पर राकेश का पुत्र राहुल (20) वर्ष घर पर ही रह गया था। बताया जाता है कि वह शुक्रवार की दोपहर छत पर जीने पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान वहां बंदरों का झुंड आ गया तो वह आगे बढ़ा। इसी दौरान जीन की दीवार की ईट टूट गई और राहुल नीचे जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर पर कोई न होने के कारण वह काफी समय वहीं पड़ा रहा है। करीब आधा घंटे बाद बड़ा भाई रवि वहां पहुंचा तो भाई जमीन पर पड़ा हुआ था। वह तत्काल निजी चिकित्सक के ले गया। लेकिन चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान किसी ने राहुल के के आत्महत्या किए जाने की खबर पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने जीने से गिरकर मौत होना बताया। पुलिस के पोस्टमार्टम के कहने पर परिजनों ने इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस वहां से चली आई। प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि राहुल की छत से गिरकर मौत् हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम् से इंकार कर दिया है। राहुल की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह परिजनों के अलावा पत्नी कंचन व एक वर्षीय मासूम को रोता बिलखता छोड़ गया है।