फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत पर ग्रामीणों ने नखासा थाने में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन(संभल)। क्षेत्र के एक गांव में पुराने और जर्जर कुुइयां से ईंटें निकालने के दौरान हुई एक मजदूर की मौत के दो दिन बाद परिजनों ने खेत मालिक पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया। थाने का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भंडा में 16 फरवरी को दो सगे भाई बदन सिंह और जबर सिंह के खेत में जर्जर और पुरानी कुइयां की ईंटें निकालने के लिए गांव के तीन मजदूर पहुंचे थे। जहां मजदूर सत्यपाल सिंह कुइयां में अंदर घुस गया और ईंटें निकालकर ऊपर खड़े दो अन्य साथी मजदूरों को देने लगा।
काम पूरा होने की कगार पर था कि कुइयां के ऊपर से मिट्टी एक हिस्सा अचानक टूटकर सत्यपाल पर गिर गया। जिसे बचाने के प्रयास में दूसरे मजदूर ने भी उसी में छलांग लगाई और तीसरे ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

चीख पुकार मचने के बाद ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकालकर निजी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के दौरान नखासा पुलिस और पीआरबी भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस की मानें तो घटना के बाद कुइयां वाले खेत मालिक और मजदूर के परिजनों के बीच वार्ता हुई। लेकिन मृतक के परिजनों ने दूसरे दिन तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया।
जिसके बाद सोमवार को दर्जनों ग्रामीण नखासा थाने पहुंचे और कुइयां से ईंटें निकलवाने वाले दो सगे भाईयों पर मजदूर को साजिशन मारने का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने मामला हादसा बताया तो ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा काटा।
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार पहुंचे और वार्ता करने के बाद मृतक की पत्नी की तहरीर पर बदन सिंह, जबर सिंह और वीरपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष लईक अहमद ने बताया कि हादसे के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची थी। अब थाने आकर हत्या की बात कह रहे हैं तो मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें