बरेली। हिस्ट्रीशीटर पाताराम की हत्या के आरोपियों में से जेल में बंद बंटू और जट्टा को कैंट पुलिस रिमांड पर लाकर पूछताछ करेगी। पुलिस की रिमांड एप्लीकेशन पर कोर्ट ने 19 फरवरी की तारीख तय की है। अवकाश होने की स्थिति में बुधवार को सुनवाई होगी।
पाताराम की हत्या के छह आरोपियों में से चार अभी तक फरार हैं। इनमें से दो मुख्य आरोपी जट्टा और बंटू ने पिछले दिनों कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद से पुलिस इनको रिमांड पर लेकर हत्या की वजह जानने और आलाकत्ल बरामद करने की कोशिश में है। प्रभारी थानाध्यक्ष की ओर से कोर्ट में रिमांड एप्लीकेशन दाखिल की गई थी। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि एप्लीकेशन पर सुनवाई मंजूर हो गई है।