फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी के साथ मारपीट पर लामबंद हुआ वाल्मीकि समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी शेरा को चार दिन पूर्व घंटाघर पर सफाई कार्य करने के दौरान मारपीट कर घायल कर दिया गया था। शेरा सफाई निरीक्षक व वाल्मीकि समाज के साथ कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे।
विज्ञापन

कोतवाली के मोहल्ला संजय बस्ती खुर्जा गेट निवासी शेरा पुत्र दौलत नगर पालिका में सफाई कर्मी है। शेरा का आरोप है कि वह 21 मार्च की सुबह 11 बजे अपने पुत्र अंकुर के साथ गोपाल मोहल्ले में सफाई करने जा रहा था।
एक दुुकान पर सफाई करने पहुंचा तो वहां खड़ा स्कूटर हटाने को कहा। जिस पर स्कूटर स्वामी ने गाली देना शुरु कर दी और जाति सूचक शब्दो से अपमानित करने लगे और स्कूटर हटाने से मना कर दिया। जब बेटे ने गालियां देने का विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे पुत्र अंकुर गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने बचाया। इसके बाद मारपीट करने वाले युवक वहां से भाग गए। शेरा घटना के चार दिन बाद सफाई निरीक्षक राजीव राजपूत व सफाई कर्मियों के साथ कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे। जबकि प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें