फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीजर के सिलेंडर से लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली के मुंसिफ रोड पर गीजर का सिलिंडर बदलते समय आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में घर के सामान को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के काफी देर बाद दमकल पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस दौरान आग की चपेट में आकर डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मुंसिफ रोड निवासी अधिवक्ता गौरव शर्मा पुत्र अतुल कुमार गौतम को दोमंजिला मकान है। वह गुरुवार की सुबह घर के गीजर का सिलिंडर बदल रहा था। इसी दौरान सिलिंडर लीक हो गया और उसे आग पकड़ ली और उसमें आग लग गई। रसोई के पास रखे होने से आग ने रसोई का सारा सामान, खिड़की दरवाजे को अपने चपेट में ले लिया। इससे सारा सामान जल कर राख हो गया। भूतल पर निजी बैंक के कर्मचारी आग बुझाने के यंत्र को लेकर पहुंचे तथा मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। किसी तरह आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया। इसी दौरान दमकल को सूचना दी गई, लेकिन वह आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची। लोगों में दमकल को लेकर रोष देखा गया। आग बुझाने के दौरान गृहस्वामी गौरव शर्मा झुलस गया। पत्नी निर्मर्ता आर बेटी दिव्यांशी को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें