संभल। कच्ची शराब को पकड़ने के लिए चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान असमोली थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक के पास से दस लीटर कच्ची शराब पकड़ी है, जबकि दूसरे के पास से मिलावटी शराब, उपकरण व सामग्री बरामद की है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गुरुवार को असमोली पुलिस शराब बनाने और विक्रेताओं को पकड़ने के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना की थाना क्षेत्र के गांव धीमरों वाली मढ़ैया निवासी विजेंद्र जंगल में मिलावटी शराब तैयार कर रहा है।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश देकर युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 15 लीटर अमिश्रित शराब, शराब तैयार करने वाली सामग्री जिसमें यूरिया, लहन, गैस सिलेंडर, बर्तन, कैन आदि बरामद किया।
युवक पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरा युवक थाना क्षेत्र के गांव अखबंदपुर का छतरपाल को पकड़ा है। जिसके कब्जे से दस लीटर शराब बरामद की है। आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।