फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती को कार ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दवाई लेकर घर लौट रहे दंपती को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी और मासूम बेटा घायल हो गया। हादसा देख मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को जिला अस्पताल ले गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम कराने को लेकर पुलिस और पीड़ित परिवार के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए विरोध शांत कराया। रविवार की दोपहर करीब दो बजे नखासा थाना क्षेत्र के गांव नाहरठेर के नजदीक असमोली की ओर से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें असमोली थाना क्षेत्र के गांव खानपुर बंद निवासी हरपाल सिंह 40 पुत्र मुख्तयार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इनकी पत्नी मीना और चार वर्षीय बेटा आशीष घायल हो गए।
हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार दवाई लेकर संभल से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही गांव नाहरठेर के नजदीक पहुंचे सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। पीड़ित पत्नी ने बताया कि वह पति के साथ संभल से दवाई लेने गई थी।
विज्ञापन

घर लौटते समय कार ने टक्कर मार दी। पीड़िता ने बताया कि उनके परिवार में कोई दूसरा कमाने वाला नहीं हैं। पति की मजदूरी पर ही परिवार की गुजर बसर थी। मृतक की नौ बेटी और सबसे छोटा बेटा आशीष है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं जिला अस्पताल में मृतक के परिजन और पुलिस के बीच पोस्टमार्टम कराने को लेकर नोकझोंक हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. केके सरोज ने मामला समझा बुझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं दूसरी ओर नखासा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें