जुनावई । जालसाज व्यक्ति ने खुद को पीएनबी बैंक का मैनेजर बताते हुए महिला से एटीएम कार्ड का नंबर जानने के बाद उसके खाते से दो बार में 17 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने सोमवार को गुन्नौर थाना में जालसाज व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जुनावई चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया जुनावई कस्बे की आंनबाड़ी कार्यकर्ता विमलेश कुमारी के फोन पर एक दिन पहले किसी व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को पीएनबी बैंक मैनेजर बताते हुए महिला के एटीएम कार्ड को बंद होने की सूचना दी। बाद में एटीएम कार्ड का नंबर जानने के बाद उसके खाते से दो बार में 17 हजार रुपये निकाल लिए। चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर फ्रोड व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।