फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक आबादी वाले इलाके में घुसा, बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/गवां। हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आबादी वाले इलाके में घुस गया। ट्रक की चपेट में आकर दो बाइक चकनाचूर हो गईं। गवां में संभल चौराहे पर आबादी के बीच मंगलवार को समय करीब 3:30 पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब बबराला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक यात्रियों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। आबादी वाले इलाके में घुस गया। एक आढ़त के बाहर पड़ी टीनशेड से जा टकराया। आढ़त के बाहर बैठे लोग अपनी जान बचाने को इधर-उधर को भागे जिससे चौराहे पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। इस हादसे में ट्रक के नीचे आ कर दो बाइक चकनाचूर हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची गवां चौकी पुलिस ने चालक और परिचालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन








हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक आबादी वाले इलाके में घुसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें