फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, शादियों में हाथ साफ कर रहे बिन बुलाए मेहमान

Mon, 30 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान हो जाइये, क्योंकि अब चोरों के निशाने पर शादी समारोह भी है। जरा सी लापरवाही में दावत खाते खाते यह बिन बुलाए मेहमान लाखों का जेवर, नगदी आदि गायब कर सकते हैं। चंदौसी के कान्हा बिहार में शनिवार की रात एक शादी समारोह के दौरान तीन लोगों से 70 हजार की नगदी, सोने की अंगूठी, मोबाइल व कपडे़ से भरा बैग चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन



सुबह को यहां सोते मिले एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। अप्सरा टाकीज निवासी राजू शर्मा की पुत्री पिंकी शर्मा की शनिवार को कान्हा विहार चंदौसी में शादी थी। जिसमें काफी रिश्ते व नातेदार आए हुए थे। शादी समारोह में सुबह उस समय हड़कंप मच गया।


जब पिंकी के चाचा संजू शर्मा के पर्स से 68 हजार रुपये व अंगूठी चोरी हो गई। संजू ने बताया कि सोते समय उसके पर्स से किसी ने नगदी व अंगूठी चोरी की है। दूल्हा संदीप के दोस्त प्रशांत निवासी सहारनपुर के दो हजार व दुल्हन की बुआ ममता शर्मा निवासी डहरिया का कपड़ों से भरा बैग तथा ग्राम रहोली निवासी सतीश पाठक का मोबाइल चोरी हो गया।
विज्ञापन



तीनों से करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने के बाद शादी समारोह में खलबली मच गई। लोगों ने चोर की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान लोगों को वहां जीने के नीचे एक युवक सोता मिला। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम राजीव निवासी कस्बा बिलसंडा जिला पीलीभीत बताया।


जो शादी समारोह में किसी भी पक्ष द्वारा आमंत्रित नहीं था। हालांकि युवक का कहना था कि वह घर से नाराज होकर चला आया। भूख लगने पर यहां रात खाना खा लिया। इसके बाद उसे गहरी नींद आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। लोगों ने राजीव को उसके सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखीं। हालांकि कोई सुराग नहीं लग सका। चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें