फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रत्याशियों समेत 14 नामजद, 40 से अधिक अज्ञात पर मुकदमा

Sun, 29 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी किशनदास सराय में पथराव और फायरिंग की घटना पर कोतवाली की पुलिस ने देर शाम मुकदमा दर्ज करा दिया। इसमें बलवा करके कानून व्यवस्था को भंग करने का आरोप लगाया गया है। प्रधान पद के दो उम्मीदवारों समेत 14 लोग नामजद हैं। 40 से अधिक व्यक्ति अज्ञात दर्शाए गए हैं।
विज्ञापन



पुलिस ने देर रात्रि गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आया। कार्रवाई के भय में कई लोग घरों से पलायन कर गए हैं। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने नामजद की गिरफ्तारी करने और अज्ञात का पता लगाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कानून को हाथ में लिया उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


मंडी किशनदास सराय में समर्थकों के बीच टकराव के बाद पथराव हुआ था। पुलिस को बवाल रोकने के लिए गोली चलानी पड़ी थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह ने बताया कि एक पक्ष से उवैस, आरिफ, आजम, मोहसिन, वाजिद, बाबू, आबिद को नामजद किया गया है। दूसरे पक्ष से नाजिम, रियाजुल, मुनाजिर, तौसीब, नौशाद, हसीब, भूरा ने नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें