थाना क्षेत्र के सुनवर सराय में कर्ज के कारण किसान ने की फांसी लगा कर आत्महत्या में आया नया मोड़ किसान की गला दबा हत्या कर की गई थी। इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट में हुआ। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का रिपोर्ट दर्ज की है ।
याद रहे कि 8/9 की रात बीरेश 35 पुत्र बलवीर का शव अपने कमरे में फांसी पर झूलता मिला। मृतक के चचेरे भाई महेश पुत्र बदन सिंह ने आत्महत्या बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि चार लाख रुपये का कर्ज होने के कारण आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक किसान के शव को पीएम के लिए भेज दिया। गुरुवार को आई किसान की पीएम रिपोर्ट में घटना को पूरी तरह बदल दिया।
किसान की गला दबा कर हत्या की गई। इसके बाद फांसी पर लटकाया गया। जिसका खुलासा पीएम रिपोर्ट से हुआ। युवक के शरीर परचोट के कुछ निशान भी मिले हैं। पुलिस ने घटना को अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा तरमीन कर दिया। पुलिस पूरे मामले की नये सिरे से जांच करने में जुट गई। थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात में हत्या का रिपोर्ट दर्ज किया गया है। जिसकी जांच गहनता से की जा रही है। बहुत जल्दी घटना का खुलासा कर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
धनारी के सुनवर सराय गांव में वीरेश यादव (35) ने 9 फरवरी को मौत हो गई थी। तब कहा गया था कि किसान कर्ज में डूबा था और इसी तनाव में उसने फांसी लगाकर जान दी है। घटना को जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने गंभीरता से लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए। गुन्नौर के एसडीएम तथा सीओ मौके पर पहुंचे। परिजनों के बयान लिए। हकीकत को समझा और इसके बाद अपनी जांच आख्या प्रस्तुत की।