फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से झगड़ा होने पर जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Fri, 12 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में मां से झगड़ा होने पर बेटे ने बुधवार की रात में खुद को गोली मार ली। बेटे ने गोली कनपटी से सटाकर मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटा केंद्रीय सुरक्षा बल में सर्विस करता था। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण इक्ट्ठा हो गए। बिना पुलिस को सूचना दिए ही परिवारवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

घटना के पीछे कारण कोई भी कारण रहा हो पर


गांव में यही कहा जा रहा है कि मां की डांट- फटकार से क्षुब्ध होकर बेटे ने जान दी है। घटनाक्रम के मुताबिक मां ने रात्रि के लिए कहा था। बेटे ने खाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद बेटा कमरे में गया और वहां रखे तमंचे से अपनी कनपटी पर सटाकर गोली मार ली।
विज्ञापन



फायर की आवाज सुनकर परिवार वाले कमरे में की तरफ दौड़े। देखा तो बेटा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उधर थानाध्यक्ष योगेंद्रकृष्ण यादव का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। न ही किसी ने सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें