फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असालतपुर जारई में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पहुंच हंगामा किया। लोगों के समझाने के बाद मायके वाले मान गए। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम असालतपुर जारई में 26 वर्षीय विवाहिता में शुक्रवार की सुबह विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति व अन्य ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझाया। तब जाकर मायके वाले माने। महिला के पति ने बताया कि शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद वह अपनी दो माह की पुत्री को घर के बाहर घुमाने ले गया। इस दौरान उसकी पत्नी की तबियत बिगड़नी शुरू हो गई। उसने पत्नी को उपचार के लिए निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके युवक अपने पत्नी को नगर के अन्य निजी नर्सिंगहोम में ले गया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला ने दो माह पूर्व पुत्री को जन्म दिया था। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें