फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस फीट गहरी कुईया में काम करते समय ढांग गिरने से दबे मामा-भांजे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। खेत में बनी बीस फीट गहरे कुएं में काम करते समय अचानक भरभरा कर मिट्टी की ढांग गिर गई। इसमें दबकर मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। करीब दो घंटे तक दोनों को निकालने के लिए ग्रामीणों व प्रशासनिक टीम जूझते रहे। इस कार्य में जेसीबी की मदद ली गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने भी घटना की जानकारी ली। हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरीखेड़ा में हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरीखेड़ा निवासी करीब किसान नेमसिंह (35) पुत्र देवीसिंह अपने भांजे रिंकू (10) पुत्र श्यौराज निवासी गांव देहरी खादर थाना आदमपुर जिला अमरोहा के साथ खेत पर बनी कुईया में काम कर रहा था। शाम साढ़े पांच बजे के करीब अचानक कुएं की ढांग भरभरा कर गिर गई। दोनों मामा-भांजे ढांग की मिट्टी के नीचे दब गए। हादसा देख आसपास खेत में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े और मिट्टी हटाने में जुट गए। सूचना पर पाठकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। जेसीबी व एंबुलेंस मंगाई गई। करीब दो घंटे तक रेस्क्यू के बाद मामा-भांजे को कुएं से बाहर निकाला जा सका। आनन-फानन दोनों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वर्मा ने मामा नेमसिंह व भांजे रिंकू को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही गांव भर में कोहराम मच गया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इस बीच सीओ अशोक कुमार, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह व सीएफओ प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें