फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलने के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलसी मासूम

विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ के ग्राम रीठ में करंट की चपेट में झुलसे बालक को देखते परिजन। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव रीठ में घर के बाहर लगे खंभे के सपोर्टिंग तार यानी स्टेग में करंट उतरने से वहां खेल रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची करंट की चपेट में आकर झुलस गई। जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव रीठ निवासी रूम सिंह की पुत्री वैष्णवी बुधवार की सुबह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। वहां खड़े खंभे के सपोर्टिंग तार करंट आ रहा था। खेलने के दौरान मासूम बच्ची ने तार पकड़ लिया। तार पकड़ते ही बच्ची चिपक गई। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बच्ची को लाठी की सहायता से तार से अलग किया। मगर तब तक बच्ची करंट से काफी झुलस गई। परिजनों ने बच्ची को उपचार के लिए निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। इससे पूर्व भी गांव रीठ में बिजली के पोल में करंट आने से कई घटनाएं हो चुकी हैं। अगस्त माह में पोल में करंट आने से बैल की मौत हो चुकी है और अगस्त में किशोर की मौत भी बिजली का करंट लगने से हुई थी। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें