बहजोई। दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार कोतवाली बहजोई के गांव सैमरा निवासी बाइक सवार युवक बिजेंद्र पुत्र विजयपाल समेत दूसरी बाइक पर सवार थाना गुन्नौर के गांव रंपुरा-रामरायपुर निवासी पिता-पुत्र फतेहसिंह पुत्र ओमप्रकाश व हरिओम घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायल बिजेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा सोमवार की देर शाम गांव चौपा-शोभापुर के निकट हुआ। वहीं सोमवार को देर शाम ही अन्य दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में एक बाइक पर सवार कोतवाली बहजोई के गांव मछखेड़ा निवासी युवक वीरपाल पुत्र सूरजपाल तथा दूसरी बाइक पर सवार अनूप पुत्र रणवीर व विक्रम पुत्र जयनारायण घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसा गांव मऊ-कठैर के निकट हुआ।