फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेटा में बुखार पीड़ित एक व्यक्ति की मौत, दस डेंगू आशंकित अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। क्षेत्र के गांव जनेटा में बुखार पीड़ित मरीज की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं करीब दस संदिग्ध डेंगू रोगी चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। निजी पैथालॉजी की जांच में इनमें से कई को डेंगू की पुष्टि भी हुई है। इनके अलावा अन्य गांवों में 100 से अधिक बुखार के रोगी है। यह रोगी भी निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग अभी तक अनजान बना हुआ है। गांव जनेटा निवासी हाजी महबूब ने बताया कि उनके बेटे मुस्तफा (40) को चार दिन पूर्व बुखार आया था। उसका उपचार गांव के ही निजी चिकित्सक से कराया गया। दो दिन बात भी हालत में सुधार न होने पर उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद मुस्तफा को चंदौसी में बाईपास स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां उपचार करने से मना कर दिया गया। इसके बाद मुस्तफा को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। यहां सोमवार सुबह मुस्तफा की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव घर ले आए। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दस डेंगू रोगी निजी अस्पताल में भर्ती, जांच में पुष्टि
चंदौसी। बुखार पीड़ित गांव जनेटा निवासी जाकिर (45), जुनेद (24), अरसिया (23), बबलू (19), सुभान (17), शुएब (14), तबस्सुम (24), नजमा (35) सादमा (40) रिजवाना (35) का चंदौसी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जुनैद और अरसिया के पिता अल्ताफ, अन्य तीमारदार मेहरबान, फिरासत अली ने इसकी पुष्टि की। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।
गांव में 100 से अधिक बुखार रोगी, निजी चिकित्सक से करा रहे उपचार
गांव जनेटा निवासी सुहेल, सोनू, शकील, रिजवान, आरिफ अली, शबीना, इमरान, इस्तखार, अरशूम, अशफ़ा , मुकीम, इकरार, फरमान अनस, जाकिर, हफीज सहित 100 से अधिक बुखार रोगी हैं। इनमें काफी संख्या में रोगियों में डेंगू होने की आशंका है। इनका निजी चिकित्सकों के पास उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग को भी सूचित किया गया। पर कोई सुनने वाला नहीं है। अभी तक न तो गांव में कैंप लगाया गया और न ही उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें