फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुलंद हुईं या हुसैन की सदाएं...निकाले जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मुहर्रम पर शहर में ताजियों का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस नवासा ए रसूल हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकला। नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक या हुसैन की सदाएं गूंज उठीं। अकीदतमंदाें ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। ताजिये दफन होने के दौरान कर्बला पर सैलाब दिखाई दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इमाम बारगाहों से निकाले गए ताजिये नगर के मुख्य मुहर्रम जुलूस में शामिल हुए। मंडी किशनदास सराय और कागजी सराय के ताजिये भारी हुजूम के बीच चंदौसी मार्ग पर पहुंचे। यहां नूरियाे सराय और इमामबारगाह सैफ खां सराय दरगाह मौलाना खुर्शीद मियां के ताजिये भी शामिल हुए। जुलूस चंदौसी चौराहा होते हुए अस्पताल चौराहा पहुंचा। मोहल्ला जगत, चमन सराय, मोहल्ला नाला और चौधरी सराय के ताजिये बाल विद्या स्कूल मार्ग से एजेंटा तिराहा पहुंचे। बेगम सराय, पंजू सराय और डेरा सराय के ताजिये भी इस जुलूस में शामिल हुए।
000000
जुलूस का मार्ग और मिलाप
यह जुलूस स्टेट बैंक से होते हुए आर्य समाज सड़क पर पहुंचा। खग्गू सराय मार्ग से परियावली और ताजपुर के ताजिये भी इसमें शामिल हुए। अंजुमन तिराहा से नखासा पहुंचने पर ताजियेदारों ने मिलाप किया। उन्होंने एक-दूसरे को पगड़ी बांधकर इस्तकबाल किया और नजराने पेश किए। देर शाम हुसैन मार्ग तथा कुछ ताजिये कर्बला पहुंचकर जुलूस संपन्न हो गया।
विज्ञापन

0000
कड़ी सुरक्षा के बीच निकाले गए ताजिए
जुलूस के दौरान हर तरफ भारी सुरक्षा व्यवस्था नजर आई। आला अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। लोगों ने ताजियेदारों और अकीदतमंदों के लिए लंगर बांटा और प्यासों को सबीलें लगाकर ठंडा शरबत पिलाया। डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार ने मोहर्रम के ताजिया जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। पुलिस को सतर्कता के निर्देश दिए गए। यातायात और भीड़ पर विशेष ध्यान देने को कहा।

0000000
मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। देररात जुलूस संपन्न हो गए। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। शासन की गाइडलाइन का पालन कराया गया है।
विज्ञापन

अंकित खंडेलवाल, डीएम, संभल
00000000
संवदेनशील इलाके में ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई। सोशल मीडिया पर भी पुलिस टीम सक्रिय रही। शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम के जुलूस संपन्न हुए हैं।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें