चंदौसी। चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी में चल रहे सीआईसी कप क्रिकेट चैंपियनशिप में बुधवार को फाइनल मुकाबला जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज हनुमानगढ़ी और सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली के बीच हुआ। जिसमें सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर विरोधी टीम को 4 विकेट से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैन ऑफ द मैच जुबेर रहे।
फाइनल मुकाबले में सरस्वती इंटर कॉलेज हनुमागढ़ी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सरस्वती इंटर कॉलेज की टीम निर्धारित 15 ओवर में 89 रन का स्कोर बना कर आलआउट हो गई। जिसमें दोजेंद्र ने 30, विशाल 11 और विकास ने 10 रन बनाए। सरदार सिंह इंटर कॉलेज के गेंदबाज जुबेर ने 04, रवि ने 03 और फरदीन व मनीष ने एक- एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली की टीम ने 9 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर फाइनल जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। जिसमें पीयूष ने 33, मनीष ने 15 और सोहेल ने 12 रनों का योगदान दिया। सरस्वती इंटर कॉलेज के गेंदबाज दोजेंद्र ने 03 और विशाल व आरुष ने दो- दो विकेट लिए। अंपायर की भूमिका में राजू बनर्जी व मनीष दिवाकर रहे। रेफरी की भूमिका अश्वनी शर्मा और चंद्रकांत ने निभाई। स्कोरिंग विपिन व आनंद और कमेंटरी ब्रजेंद्र प्रसाद तिवारी ने की। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार, राम किशोर गुप्ता, संजीव कुमार, भगवान दास, सुमित कुमार, गौतम, तनिष्क, मोनू शर्मा, तुषार, करन आदि मौजूद रहे।