फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: सेमीफाइनल में पहुंची बिलारी और जैन क्लब सिरसी की टीम

Thu, 06 Jun 2024 05:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। कस्बे में रेलवे ग्राउंड पर चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार की रात दो मुकाबले हुए। पहले मैच में बिलारी की टीम ने एचआरसी संभल और दूसरे मैच में जैन क्लब ने महमूदपुर माफी की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात पहले मैच में बिलारी के कप्तान साहिब आलम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिय। टीम ने आठ ओवर में 94 रन बनाए। इसमें अभिषेक ने 56 रन और हिमांशु ने 14 रन बनाए। एचआरसी संभल के गेंदबाज मोनू और उसमान ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एचआरसी संभल की टीम आठ विकेट खोकर 60 रन ही बना पाई। बिलारी ने 34 रन से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। संभल की टीम में तारिक ने 29 रन बनाए।
दूसरे मैच में महमूदपुर माफी के कप्तान साहिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जैन क्लब सिरसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 101 रन बनाए। टीपू ने 48 रन और जमाल ने 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए महमूदपुर माफी की टीम आठ ओवर में नौ विकेट खोकर 69 रन ही बना सकी। जैन क्लब की टीम 32 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जैन क्लब के गेंदबाज फहीम ने तीन और दाऊद ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अभिषेक और फहीम रहे। अंपायर की भूमिका मुस्तफा अली और बबलू ने निभाई, जबकि स्कोरिंग एहतेशाम ने की। कमेंट्री जोहर अब्बास और अबुतालिब ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें