फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : संभल को हराकर अतरासी ने जीता टूर्नामेंट

विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कार देते अति​थि। - फोटो : क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कार देते अति​थि।
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव अतरासी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में मंगलवार को फाइनल मुकाबला अतरासी और संभल टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में अतरासी की टीम ने तीन विकेट से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शिवम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अतरासी की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। संभल की टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सुमित ने 37 गेंद पर छह छक्के और पांच चौके लगाकर 61 रन की पारी खेली। अतरासी टीम की ओर से गेंदबाज विपिन ने तीन ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अतरासी की टीम ने अंतिम ओवर में 166 रन बनाकर संभल की टीम को तीन विकेट से मैच जीतकर टूर्नामेंट जीत लिया। शिवम उर्फ शेरा ने 33 गेंद पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

कमेटी की ओर से शिवम उर्फ शेरा को मैन ऑफ द मैच और अजय को पांच मैचों में 167 रन और आठ विकेट लेने पर मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। विजेता टीम के कप्तान कुलदीप को नरेश यादव ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिव यादव, मनु यादव, अतराम सिंह यादव, प्रदीप यादव, कुलदीप यादव, कैलाश यादव, अखिल यादव अरविंद यादव, संदीप यादव, प्रहलाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें