फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेत से लौट रहे दंपति को घेरकर पीटा, घर पर किया पथराव

Fri, 28 Aug 2026 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव खेरिया रुद्र में खेत से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ मारपीट और घर में घुसकर पथराव का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी पप्पू ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 23 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे वह अपनी पत्नी चंद्रवती के साथ खेत से काम कर घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के ही रजनेश, आराम सिंह, रामपाल और अजयवीर ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उसके घर में घुस आए और पथराव करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की।
पथराव में पप्पू के पैर में चोट आई है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी घर में घुसकर मारपीट कर चुके हैं, जिससे परिवार को अनहोनी की आशंका बनी हुई है। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें