फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय में दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला शहजादी सराय निवासी राजेंद्र अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक से सोमवार की शाम हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार की सुबह लौटते समय जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के संभल-बहजोई मार्ग स्थित लाडम सराय पहुंचे तो सामने से आ रही छात्रों की बाइक ने राजेंद्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र और उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां राजेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों छात्रों को पकड़ लिया और उनके परिजनों को बुलाया। दोनों पक्षों में आपसी सहमति हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें