गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर तिराहे के नजदीक शीरा से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक मामूली घायल हो गया। टैंकर पलटने से शीरा निकलकर सड़क पर फैलता हुआ किनारे पर बने गड्डों में भर गया। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण अपने अपने घरों से बाल्टियां लेकर शीरा को भरकर ले जाने लगे।
सोमवार की रात 12 बजे के करीब मुरादाबाद जिले के रानी नगला चीनी मील से एक शीरा का टैंकर बुलंदशहर जिले के साबतगढ़ जा रहा था। टैंकर जैसे ही रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर तिराहे पर पहुंचा टैंकर अनियंत्रित हो गया और बीच सड़क पर पलट गया। टैंकर से निकलकर शीरा सड़क पर फैल गया। ग्रामीणों को जैसे ही शीरा का टैंकर पलटने की जानकारी मिली तो वह बाल्टी-केन आदि लेकर शीरा भरने पहुंच गए शीरा भर कर अपने-अपने घरों को ले गए। वहीं हादसे में चालक सुरेश निवासी खन्नापट्टी सुहडी जिला बिजनौर मामूली रूप से घायल हुआ है।