फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार दंपती को कुचला, मौत

Mon, 16 Apr 2018 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
मनौटा गांव में पति-पत्नी की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टांडा बाजपुर मार्ग पर रविवार सुबह कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, पत्नी ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, इससे जाम भी लग गया। हादसे के बाद कार चालक कार को चीनी मिल में खड़ा कर फरार हो गया । पुलिस ने चीनी मिल से कार को कब्जे में ले लिया है। मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  
विज्ञापन


संभल के ग्राम मनौटा निवासी सादिक रविवार सुबह पत्नी समीना के साथ स्वार के मुहल्ला रसूलपुर स्थित अपनी ससुराल में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे टांडा-बाजपुर मार्ग पर ग्राम नारायणपुर के सामने तेज रफ्तार महिन्द्रा टीयूवी कार ने सादिक की बाइक में टक्कर मार दी ।

  हादसे में बाइक सवार दंपती बुरी तरह कुचल गए, इससे सादिक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल समीना को पुलिस ने एंबुलेंस से इलाज के लिए पहले टांडा सीएचसी भेजा, जहां से मुरादाबाद जाते    समय उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के दौरान टांडा बाजपुर मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ जमा होने से कुछ समय के लिए यातायात बंद हो गया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मार्ग से हटाकर यातायात चालू कराया।
विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद चालक कार को चीनी मिल में छोड़कर गायब हो गया। पुलिस ने चीनी मिल पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिए। मुरादाबाद के ग्राम बबराला थाना कटघर निवासी सादिक के भांजे इमरान की ओर से टांडा कोतवाली में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टांडा कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि कार चालक की शीघ्र पहचान कर ली जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें