फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पालिका के कई विकास कार्याें पर सभासद असहमत, बोर्ड बैठक में हंगामे के आसार

विज्ञापन
संभल पालिका का भवन। संवाद
विज्ञापन
संभल। पालिका की बोर्ड की बैठक अगले सप्ताह में आयोजित होगी। एजेंडा तैयार किया जा रहा है। सभासदों का कहना है कि कई विकास कार्य बिना बोर्ड की सहमति के कराए गए हैं। इन प्रस्ताव का विरोध किया जाएगा। दरअसल 29 मार्च को बोर्ड की बैठक हुई थी। इसके बाद से बैठक का सभासद इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी का कहना है कि जो जनहित के जरूरी कार्य होते हैं, उनको बोर्ड की बिना सहमति के भी कराया जाता है। अगली बोर्ड की बैठक में इन प्रस्ताव को पास कराया जाता है। यह नियम है।
विज्ञापन


29 मार्च के बाद पालिका ने करीब 15 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। बोर्ड की बैठक में 32 से ज्यादा प्रस्ताव मंजूर हुए थे। इसमें सीसीटीवी कैमरे और संभल-मुरादाबाद मार्ग पर लाइट बड़े प्रस्ताव में शामिल थे। इसके अलावा प्रतिमाएं, सौंदर्यीकरण, सड़कें, नाले, नालियां, पार्क व अन्य कार्य कराए गए।
सभासदों का कहना है कि जो प्रस्ताव पास नहीं है उनका एजेंडा मिलेगा तो इसका विरोध किया जाएगा। पालिका के ईओ का कहना है कि एजेंडा बन गया है। जल्द ही बोर्ड की बैठक आयोजित होगी। पालिका की ओर से कोई भी कार्य नियम विरुद्ध नहीं कराया गया है। एजेंडा देखकर सभी सभासदों को जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

000000000000000

लाइट और कैमरों समेत कई कार्यों पर खर्च हुए कई करोड़ रुपये


पालिका ने संभल-मुरादाबाद मार्ग पर लाइट लगवाई हैं। इससे पूरा मार्ग रोशन हो गया है। इसी तरह दो करोड़ रुपये से ज्यादा के सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि 70 लाख रुपये से लाइटें लगवाई हैं। चतुर्मुख कूप पर 21 लाख रुपये से काम कराया है। यमतीर्थ पर 40 लाख रुपये से काम चल रहा है। चक्की का पाट को संवारने में 13 लाख रुपये खर्च हुए। सराफा बाजार में अटल पार्क पर 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। पेयजल व्यवस्था पर तीन करोड़ और 39 लाख रुपये से पाइप लाइन बिछाई गई है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर वाहनों का क्रय दो करोड़ रुपये से हुआ है। 4.84 करोड़ करोड़ रुपये से 25 सड़कें और पुलिया बनवाई जा रही हैं। जिसमें 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अन्य कई कार्य भी कराए गए हैं।
0000000000000
सात महीने पहले बोर्ड की बैठक हुई थी। उसके बाद से पालिका ने लगातार कार्य कराए हैं। बोर्ड की सहमति के बिना भी कार्य कराए गए हैं। अब बोर्ड की बैठक होनी है। उसका एजेंडा अभी मिला नहीं है। जो नियम विरुद्ध कार्य होंगे उनका विरोध किया जाएगा।
मोहम्मद शौकीन, सभासद, वार्ड संख्या 10
00000000
बोर्ड की बैठक होने वाली है। इसकी जानकारी मिली है लेकिन जो कार्य बोर्ड की सहमति के बिना हो रहे हैं। उनका विरोध किया जाएगा। बोर्ड की सहमति से ही पालिका क्षेत्र में कार्य किए जाने चाहिए। एजेंडा देखकर ही पता चलेगा कि बिना सहमति के कौन से कार्य कराए गए हैं।
-अनीस अहमद, सभासद, वार्ड संख्या 25
000000
12-13 करोड़ रुपये के जो टेंडर निकले थे, वह कार्य हो चुके हैं। अब आठ दिन के अंदर बैठक होनी है। एजेंडा तैयार कराया जा रहा है। जो कार्य हुए हैं वह जनहित के कार्य हैं।

-आसिया मुशीर, चेयरमैन, पालिका, संभल
000000000
पालिका की ओर से जो भी कार्य बोर्ड की बिना सहमति के कराए गए हैं वह जनहित के जरूरी कार्य हैं। नियमानुसार यह कार्य कराए जा सकते हैं। बैठक सात महीने बाद जरूर हो रही है लेकिन कैमरे से लेकर लाइट लगाने तक के बड़े कार्य पिछली बोर्ड की बैठक में पास हुए थे।
विज्ञापन

मणिभूषण तिवारी, ईओ, पालिका संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें