फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सभासद पर पत्रावलियों से छेड़छाड़ व अभद्रता का आरोप, भड़के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका के एक सभासद पर लेखा कार्यालय में पत्रावलियों से छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप लगाकर कर्मचारी भड़क गए। कर्मचारियों ने ईओ को जानकारी देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। साथ ही, कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सभासद के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका में कर्मचारी इकट्ठा हो गए। कर्मचारियों ने एक सभासद पर लेखा कार्यालय में पत्रावलियों से छेड़छाड़ और अभद्रता करने का आरोप लगाया। कर्मचारी ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी से मिले और पूरे मामले की जानकारी दी। कर्मचारियों का कहना रहा कि किसी भी सभासद को गाली गलौज, अभद्रता करने का अधिकार नहीं है। अगर काम में कमी है तो संबंधित अधिकारी से शिकायत की जा सकती है।
इसके बाद ईओ कोतवाली पहुंच गए और नगर पालिका से कर्मचारी भी पैदल की कोतवाली पहुंचे। जहां कोतवाल को तहरीर दी गई। इसमें कहा कि 12 फरवरी को लेखा कार्यालय में कर्मचारी सफाई मित्रों के एरियर, पेंशन तथा लेखा संबंधी कार्य कर रहे थे। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे एक सभासद पहुंचकर पत्रावलियों को देखने लगे। मना करने पर झगड़े पर उतारू होकर पत्रावलियों से छेड़छाड़ करने लगे। अभद्र भाषा का प्रयोग करते गाली गलौज और देख लेने की धमकी दी गई। सरकारी कार्यालय में बाधा डाली।
विज्ञापन

इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान संजय, महेंद्र, सुनील, विनोद, राजेंद्र विपिन आदि रहे। वहीं कोतवाल गजेंद्र सिंह का कहना रहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
0000000
.कुछ सभासदों ने आपस में गाली गलौज की। कार्यालयों में पहुंचकर पत्रावलियों को मांगा। कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया। कार्यालय में इस तरह का हस्तक्षेप न हो और कर्मचारियों का सम्मान बना रहे, इसी को लेकर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

-डॉ.मणिभूषण तिवारी, ईओ नगर पालिका संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें