फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं तोड़ पाए पिछला रिकार्ड, 2.69 प्रतिशत कम पड़े वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। संभल जनपद में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। इस चुनाव में 62.79 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 2.69 फीसदी कम है। जबकि जनपद वासियों ने वर्ष 2017 में 65.48 प्रतिशत मतदान किया था। संभल में भाजपाइयों व सपाइयों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए।
विज्ञापन

सोमवार को जनपद की चंदौसी, संभल, गुन्नौर, असमोली विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। कोहरा नहीं था। सुबह से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने शुरू हो गए और लाइनें लग गईं। दोपहर के समय मतदान में तेजी आई। चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के गांव नसीरपुर, नरौली, मदारा, संभल विधानसभा क्षेत्र के गांव खेमपुर में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने बहिष्कार किया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान शुरू कराया।
सुबह सात बजे अधिकांश बूथों पर मतदान शुरू हो गया। जिले की चारों सीटों पर सुबह नौ बजे तक पहले दो घंटे में 10.76 फीसदी मतदान हुआ। नौ से सुबह 11 बजे तक दूसरे दो घंटे में मतदान प्रतिशत बढ़कर 22.91 फीसदी तक पहुंचा।
विज्ञापन

तीसरे चरण में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक 37.99 फीसदी मतदान हुआ। वहीं तीन बजे तक 49.11 फीसदी और पांच बजे तक 56.88 फीसदी मतदान हुआ। वहीं 6 बजे तक 62.79 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें