फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ज्वलनशील पदार्थ डालकर कॉस्मेटिक की दुकान में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के नगर के मोहल्ला जुलेपुरा में कॉस्मेटिक की दुकान में किसी व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। जिस दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगर गुन्नौर के मोहल्ला जमुना निवासी काजल पुत्री हरिशंकर मोहल्ला जुलेपुरा में स्टेट बैंक के नजदीक काजल कॉस्मेटिक व ब्यूटीपार्लर की दुकान चलाती हैं। वह हर रोज की तरह बुधवार की शाम को अपनी दुकान बंद करके अपने घर गईं थीं। देर रात लगभग करीब ढाई बजे किसी व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। जिसके बाद लगभग तीन बजे पुलिस की गाड़ी उधर से गुजरी तो आग देखकर नजदीक के लोगों को जगाकर हरिशंकर को दुकान पर बुलाया। पानी डालकर मुश्किल से आग को बुझाया। दुकान का शटर खोलकर देखा तो दुकान में रखा सामान जलकर खराब हो गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें