फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: दस रुपये के सिक्के को लेकर विवाद में चले लाठी-डंडे, सात लोगों को पुलिस ने पकड़ा, बाजार में मचा हंगामा

Thu, 25 Jan 2024 05:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)

सार

चंदौसी के पसरट्टा बाजार में दस रुपये को लेकर दुकानदार और युवक के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों के मौके पर आमने-सामने आ जाने के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ हो रही है। 
विज्ञापन
मारपीट करते युवक।(file) - फोटो : mukesh rawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी के पसरट्टा बाजार में सड़क पर मिले दस के सिक्के को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों को हिरासत में लिया है। युवक ने दूसरे पक्ष पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही कार्रवाई की बात कही है।  

विज्ञापन


बहजोई के आदमपुर निवासी युवक सुमित चंदौसी के सुपर मार्केट में एक दुकान पर काम करता है। वह बृहस्पतिवार की सुबह दुकान पर जा रहा था। पसरट्टा बाजार में बडे़ हलवाई के समीप उसे सड़क पर दस का सिक्का पड़ा दिखाई दिया।

युवक ने साइकिल से उतरकर सिक्का उठा लिया। सामने चाय की दुकान पर बैठे दुकानदार कुंदन ने वह सिक्का अपना बताया। साथ ही युवक से सिक्का वापस करने के लिए कहा। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। युवक ने फोन कर अपने परिवार के लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन


वहां पहुंचे युवक के परिजनों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने दुकानदार पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया।

वहीं दुकानदार से युवक पर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। हालांकि विवाद के बाद दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें