फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे किया पूर्वाभ्यास जैसे असलियत में लग रही हो कोरोना से बचाव की वैक्सीन

विज्ञापन
चंदौसी सीएचसी में कोरोना वैक्सीन के पूर्वाभ्यास के चलते टीका लगाने का अभ्यास करती फार्मासिस्ट - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
संभल। कोरोना से बचाव का टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होना है। इससे पहले टीकाकरण की तैयारी का जिले के दस सरकारी अस्पतालों में 25 सत्रों में 334 स्वास्थ्यकर्मियों पर इस तरह से पूर्वाभ्यास किया गया जैसे असलियत में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा रही हो। पूर्वा भ्यास के दौरान पहले चरण में पुलिस के काउंटर पर आईडी के सत्यापन हुआ। दूसरे चरण में पोर्टल पर डाटा का मिलान कराया गया। तीसरे चरण में एएनएम में प्रारूप भरा और चौथे चरण में वैक्सीन लगाने पूर्वाभ्यास किया गया। पांचवें चरण में 30 मिनट तक आब्जर्वेशन कक्ष में बैठाया गया। छठे चरण में लक्षण देखे और उन्हें रवाना किया गया।
विज्ञापन

संभल जपनद के आठ स्थानों पर लॉचिंग के दिन 16 जनवरी को 800 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण की तैयारी में 5 जनवरी को पहला और 11 जनवरी को दूसरा पूर्वाभ्यास कराया गया है। यह पूर्वाभ्यास संभल जिले के चंदौसी, जुनावई, नरौली, बहजोई, असमोली, पवांसा, रजपुरा, गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और संभल स्थित जिला अस्पताल में हुआ। कुल 375 कर्मचारियों को पूर्वाभ्यास में शामिल होना था लेकिन 334 ही उपस्थित हुए।
जिला अस्पताल में 45 कमचारियों को पूर्वाभ्यास में शामिल होना था लेकिन 41 कर्मचारी शामिल हुए। जिला मुख्यालय पर सीएमओ डा.अजय कुमार सक्सेना ने पूर्वाभ्यास की समीक्षा की और सब कुछ ठीक पाया। इसके साथ 16 जनवरी के टीकाकरण की तैयारी की। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को पहले दिन लगाई जानी है उनके नाम पोर्टल से चयनित कराएं। वैक्सीन के परिवहन का इंतजाम कराएं। वैक्सीनेशन की ट्रेनिंग भी दोबारा कराई जाए। जो भी शासन की गाइडलाइन हो उसका पालन कराएं। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी रामजीलाल, डीपीएम संजीव राठौर, एसएमओ डा. दानिश सुहेल आदि ने भाग लिया। कोर पीसीआई और यूएनडीसी संस्था और यूनिसेफ संस्था के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें