फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जिले में 800 स्वास्थ्यकर्मियों को 16 जनवरी में लगेंगे कोरोना से बचाव के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जपनद के आठ स्थान प्रदेश के उन स्थानों में शामिल किए गए हैं जहां 16 जनवरी को लॉचिंग पर पहले दिन कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सोमवार को सुबह दस बजे से एक बार फिर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इससे पहले 5 जनवरी को पूर्वाभ्यास हो चुका है। देश और प्रदेश में 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ का लाइव प्रसारण होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश के टीकाकरण के 852 सत्र होंगे।
विज्ञापन

एक सत्र में 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाने हैं। संभल जिले के चंदौसी, नरौली, बहजोई, असमोली, पवांसा, रजपुरा, गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और संभल स्थित जिला अस्पताल में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाए जाने की तैयारी की गई है। संभल और जुनावई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 16 जनवरी को टीकाकरण नहीं होगा। इसके लिए अलग से कोई तिथि घोषित की जाएगी। इसके लिए पूर्वाभ्यास के बाद जिला टास्क फोर्स की एक बार फिर बैठक होगी।
कोट--
टीकाकरण के लिए वैक्सीन आनी है। शासन की गाइडलाइन का भी इंतजार है। जिला स्तर पर सोमवार को सबसे पहले पूर्वाभ्यास को सफलतापूर्वक कराएंगे। इसके बाद वैक्सीन मंगाई जाएगी। इसके लिए पर्याप्त तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश कृष्ण सिंह, जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें