संभल। संभल जिले में 24 घंटे के भीतर कोई नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं निकला। बिजनौर के एक कोरोना संक्रमित को संभल जिले के नरौली में भर्ती कराया गया है। नरौली के कोरोना असपताल में भर्ती मरीजों की संख्या 15 पहुंच गई है जबकि संभल जिले में अभी तक कोरोना संक्रमित 15 हैं। विभाग के अधिकारी कोरोना जांच के लिए भेजे गए सेंपल की रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
बिजनौर निवासी 57 वर्षीय जमाती का 23 अप्रैल को कोरोना आशंकित मानकर नमूना लिया गया था। यह नमूना 26 अप्रैल को कोरोना पाजिटिव निकला। बिजनौर के सरकारी अस्पताल में कोरोना पाजिटिव को रखने के लिए जगह नहीं थी । इसलिए मरीज को संभल जिले के नरौली में भेजा गया है। इसमें बिजनौर और संभल जनपद के 6-6 मरीज हैं जबकि अमरोहा जिले के 4 मरीज हैं। यह संख्या कुल 16 होती है लेकिन बिजनौर का एक मरीज मुरादाबाद के टीएमयू को रेफर किया गया है। इसलिए अब नरौली में 15 मरीज रह गए हैं। नरौली की क्षमता 30 मरीजों को भर्ती करने की है।