जुनावई/चंदौसी। थाना क्षेत्र के एक गांव में गृह कलह के चलते युवक ने नीम के पेड़ से फंदे लगाया और जीवन को समाप्त कर लिया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पैंतीस वर्षीय युवक की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। कुछ दिनों से पति पत्नी में आपसी झगड़ा शुरू हो गया था। आपसी झगड़ा मुहल्ले के लोगों ने भी देखा है। इसी झगड़े में युवक ने सोमवार दोपहर के समय खेतों में जाकर नीम के पेड़ में फंदा डाल लिया और अपनी जान दे दी।
सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग युवक के शव को पेड़ से नीचे उतार कर घर ले आए। उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। य पुलिस चौकी मणिकावली के एसआई विनोद कुमार ने बताया कि उनके पास इस घटना की कोई सूचना नहीं आई है।