फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दस्तक गांवों में पहुंची, रहें सतर्क

विज्ञापन
बहजोई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लगी लोगों की कतार। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
संभल। कोरोना की दस्तक गांवों तक पहुंच गई है। गुन्नौर तहसील के चार गांवों में नौ कोरोना संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में जिले के बाकी सभी गांवों के लोगों को सबक लेने की जरूरत है क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए अभी तक कोई दवा और वैक्सीन नहीं बनी है सिर्फ लक्षणों के आधार पर उपचार होता है लेकिन सोशल डिस्टेंस बनाए रखेंगे तो कोरोना से जंग जीती जा सकती है। गुन्नौर तहसील के रिवाड़ा में एक, रजपुरा में तीन, अब्दुलहई तरफरी में दो और मेहुआहसनपुर में तीन केस कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। इन सभी स्थानों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया।
विज्ञापन

अब सभी लोगों के लिए समझने की बात यह है कि दिल्ली एनसीआर से आए लोगों की वजह से कोरोना का संक्रमण फैला। जो लोग बाहर से आए थे वे उममें कई लोग कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। गुन्नौर तहसील के चार गांवों के नौ लोग भी इी तरह के हैं। जो दिल्ली एनसीआर से आए थे। इन लोगों के संपर्क में आए लोग कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। अगर कोरोना से अपना बचाव करना है तो सबसे ज्यादा जरूरी है कि बाहर से आए लोगों के करीब न जाएं।
यहां तक कि जिसके घर के लोग हैं उन्हें भी कम से कम 21 दिन तक बाहर से आए व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखनी होगी। सीएमओ डा. अमिता सिंह ने बताया कि बाहर से आए लोगों की जिम्मेदारी है कि वे अपने बारे में स्वास्थ्य विभाग को इत्तिला दें और जब तक उनकी सेहत की जांच न हो जाए तब तक वे अपने ही घर में 21 दिन तक क्वारंटीन रहें।
विज्ञापन

लॉक डाउन का पालन करें सभी ग्रामीण
मैं तो यही कहूंगा कि दूसरे राज्यों से आए लोग लॉकडाउन का पालन करें और घरों से तभी निकलें जब बहुत ज्यादा जरूरी हो क्योंकि घर से निकलेेंगे कहीं किसी के यहां जाएंगे तो सोशल डिस्टेंस टूटेगी। कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। सभी ग्रामीणों की जिम्मेदारी है कि अपनी सेहत और अपने परिवार को बीमारी से बचाने के लिए लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन

दीपेंद्र यादव, उप जिलाधिकारी गुन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें