फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कर्मचारी महिला समेत 8 लोगों के कोरोना संक्रमित आने पर नगर में बढ़ा खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। पीडब्ल्यूडी कर्मचारी महिला समेत अन्य महिला और बच्चों समेत 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बहजोई में खौफ का माहौल है। पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया और नगर में गश्त की। साथ ही लॉक डाउन का हवाला देकर बेवजह घर से बाहर निकलने वालों को कार्रवाई की हिदायत दी गई। वहीं कोरोना पॉजिटिव सभी लोगों को एल-1 हॉस्पीटल में भेजा गया। उनके संपर्क में रहे लोगों को चिह्नित कर क्वारंटीन किया गया है। वहीं संपर्क में रहे अन्य लोगों की भी स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वैसे तो बीते 9 जुलाई 2020 को लिए गए सेंपल की रिपोर्ट शनिवार की रात 11 बजे करीब स्वास्थ्य महकमे को मिल गई। स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में 8 लोग बहजोई के कोरोना पॉजिटिव निकले। एक साथ 8 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ-पांव फूल गए। इनमें बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव आए मोहल्ला कुम्हारान निवासी कपड़ा व्यापारी व सर्राफा व्यापारी के परिजन शामिल थे।
आनन-फानन में देर रात पौने एक बजे करीब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव आए कपड़ा व्यापारी के परिजनों में दो 4 वर्षीय बच्चियों समेत एक युवती व महिला को एंबुलेंस के माध्यम से टीएमयू व सिरसी के एल-1 हॉस्पीटल वहमन जेहरा में भर्ती कराया। वहीं रविवार को दोपहर सर्राफा व्यापारी केे परिजनों में एक महिला व रेलवे रोड निवासी पीडब्ल्यूडी कर्मचारी महिला को एल-1 हॉस्पीटल में भेजा गया है। यह जानकारी देते हुए चिकित्साधीक्षक डा. शिशुपाल सिंह ने बताया कि इसके अलावा सर्राफा व्यापारी का बड़ा भाई व कपड़ा व्यापारी का भतीजा पहले से ही क्वारंटीन थे।
विज्ञापन

इन दोनों को भी सिरसी के एल-1 हॉस्पीटल बेहमन जेहरा में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित पीडब्ल्यूडी कर्मचारी महिला के परिजनों में तीन लोगों को मुरादाबाद-चंदौसी रोड स्थित राधा-गोविंद कालेज में क्वारंटीन किया गया है। साथ ही एक बेटी को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें