संभल। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ने लगी है। सोमवार केे चंदौसी के गांव सराय सिकंदर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुजुर्ग को खांसी, बुखार और जुकाम की समस्या थी। रैंडम सैंपलिंग के दौरान एंटीजन किट से रिपोर्ट निगेटिव आई थी। आरटीपीसीआर की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुजुर्ग की हालत सामान्य होने के चलते होम आइसोलेट कियाग या है। संपर्क में रहे लोगों की जांच का नमूना मंगलवार को लिया जाएगा। जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. मनोज चौधरी ने बताया कि अभी तक जितने भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, सभी की हालत सामान्य मिली है। ऑक्सीजन लेवल भी सही पाया गया है। इसलिए होम आइसोलेट किया गया है। बताया कि सोमवार को 258 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। मालूम हो जिले में 16 मार्च को पहला मरीज सामने आया था। उसके बाद दो तीन अन्य महिलाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पहला मरीज स्वस्थ्य हो चुका है। अब जिले में चार सक्रिय मरीज हैं।