फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT Syllabus: इतिहास की किताबों से मुगलों की जानकारी हटाने पर बिफरे सपा विधायक

Mon, 03 Apr 2023 03:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

सपा विधायक का कहना है कि देश की ज्यादातर एतिहासिक इमारतें मुगलों ने बनवाई, उन्होंने देश को इमारतें दीं। भाजपा सरकार मुसलमानों का विरोध कर रही है, मुगलों का इतिहास तो दुनिया में पढ़ा जाता है।
विज्ञापन
इकबाल अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीईआरटी की किताबों से मुगलों की जानकारी हटाए जाने वाले सरकार के निर्णय पर संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद ने काफी नाराजगी जाहिर की है। विधायक का कहना है कि मुगलों का इतिहास पूरी दुनिया में पढ़ा जाता है।

विज्ञापन


तंज के लहजे में कहा कि देश की किताबों से मुगलों की जानकारी हटाने से कुछ नहीं होगा। जो किताबें अब तक छप चुकी हैं देशभर में उन्हें जब्त किया जाए। जिससे आने वाली पीढ़ी मुगलों के बारे में कोई जानकारी नहीं पा सके।

सोमवार को विधायक ने अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत की। मुगलों की जानकारी किताबों से हटाने के निर्णय पर सरकार को मुसलमानों का विरोधी बताया। कहा कि सरकार हिंदू मुसलमानों की राजनीति करती है। वह एक समुदाय को खुश करने में लगी है।
विज्ञापन


मुगलों का इतिहास हटाने से कुछ नहीं होगा। इस देश में ज्यादातर इमारतें मुगलों की बनवाई हुई हैं। किताबों से इतिहास हटाने पर इन इमारतों को देखकर आने वाली पीढ़ी सवाल करेगी तो जानकारी फिर भी उन्हें यही दी जाएगी कि यह इमारतें मुगलों की बनवाई हुई हैं। मुगलों को दुनियाभर में जाना जाता है। उनका इतिहास पढ़ा जाता है।

विदेशी मेहमान भी ताजमहल जैसी खूबसूरत इमारत को देखने के लिए आते हैं। विधायक ने कहा कि मुगलों की पहचान को मिटाने में लगे लोग मुगलों के बारे में कभी पढ़ नहीं पाए। यदि उन्होंने पढ़ा होता तो यह नफरत नहीं की जा रही होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें