फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीज चाहे तो वह कर सकते हैं मतदान के अंतिम एक घंटे के दौरान मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमित लोग भी मतदान कर सकेंगे। इसके लिए मतदान का अंतिम घंटा उन्हें दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूची तो ऐसे मरीजों की नहीं दी गई है लेकिन जो संक्रमित मरीज होम आइसोलेट हैं वह अंतिम एक घंटे में जाकर मतदान कर सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग के आदेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव का मतदान है। और गांवों की सरकार बनाने के लिए तमाम मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें मुश्किल होगी जो संक्रमण से जूझ रहे हैं। गंभीर हालत के संक्रमित तो अस्पतालों में भर्ती हैं और काफी संख्या में संक्रमित मरीज होम आइसोलेट हैं। ऐसे में वह संक्रमित मरीज अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं जो होम आइसोलेट हैं। क्योंकि ऐसे संक्रमित मरीजों के मतदान का अंतिम एक घंटा दिया गया है। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए संक्रमित वोट करने के लिए आ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशासन को ऐसा डाटा उपलब्ध नहीं कराया गया है जिसमें यह जानकारी मिल सके कि किस गांव में कितने संक्रमित हैं। लेकिन चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार अंतिम एक घंटे में संक्रमित व्यक्ति भी अपने मत का प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें