फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

89 दिन बाद जिले में मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। जनपद में 89 दिन के बाद कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। पोर्टल पर दर्ज रिकार्ड के अनुसार संक्रमित महिला छाबड़ा की है। एमओआईसी बिलारी का कहना है कि संक्रमित बुलंदशहर की रहने वाली है, जांच के लिए दिए पते में मायका गांव छाबड़ा का पता दर्ज कराया होगा। इस कारण संभल जनपद के पास संक्रमण की रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर चंदौसी तहसील क्षेत्र के गांव छाबड़ा निवासी एक महिला (44) की आरटीपीसीआर लैब में कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पोर्टल पर दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार महिला की सैंपलिंग तीन दिसंबर को हुई थी। गांव छाबड़ा में उस नाम की किसी महिला की जानकारी नहीं मिली। गांव छाबड़ा प्रशासनिक तौर पर जिला संभल में और स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मुरादाबाद जनपद में आता है।
स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में एमओआईसी बिलारी को सूचना दी। एमओआईसी बिलारी डॉ. हरीश चंद्रा ने बताया कि संक्रमित महिला का गांव छाबड़ा में मायका है। वह बुलंदशहर में रहती है। जानकारी करने पर पता चला है कि महिला ने मेरठ में जांच कराई थी। वहां महिला ने अपना पता मायके का लिखवा दिया होगा। इस कारण संभल जनपद के स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर जांच रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

संभल में आखिरी केस मिला था सात सितंबर को
जनपद में कोरोना संक्रमित आखिरी केस सात सितंबर को यानी अब से 89 दिन पहले मिला था। लेकिन इस मरीज को भी स्वास्थ्य विभाग ट्रेस नहीं कर पाया था। काफी प्रयास के बाद मरीज की जानकारी न होने, उसे छोड़ दिया गया। उससे पूर्व छह अगस्त को संभल जनपद में कोरोना संक्रमित मरीज मिला था, वह बदायूं जनपद था। विभाग की ओर से बदायूं के लिए ट्रांसफर कर दिया गया था। संवाद
गांव छाबड़ा की एक महिला जांच में कोरोना संक्रमित पाई है। अभी वह ट्रेस नहीं हो पाई है। छाबड़ा गांव स्वास्थ्य विभाग के नजरिए से मुरादाबाद जनपद में आता है। वैसे रिपोर्ट हमारे पास आई है। संक्रमित महिला का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग मुरादाबाद को सूचित किया गया था, लेकिन वहां से अभी कोई सूचना नहीं मिली है।
संजीव कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचम संभल
छाबड़ा गांव में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना पर गांव में जांच कराई गई तो वह महिला बुलंदशहर की निकली है। छावड़ा गांव में उस महिला का मायका होने के कारण पता छावड़ा का दर्शाया गया था।
विज्ञापन

डॉ. हरीश चंद्रा, एमओआईसी बिलारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें