फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू शुरू-संभल में मंगलवार को सुबह आठ बजे खुलेंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शासन के आदेश पर शनिवार की रात आठ बजे से जिले भर में कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया। कर्फ्यू सोमवार को सुबह सात बजे 35 घंटे बाद संभल को छोड़कर सभी स्थानों पर खत्म हो जाएगा लेकिन संभल नगर में सोमवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी का दिन है। इसलिए बंदी को भी प्रशासन प्रभावी कराएगा। बाजार सामान्य तरीके से मंगलवार की सुबह आठ बजे से खुलेगा लेकिन सब्जी मंडी सुबह छह बजे से खुल जाएगी।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार की रात आठ बजे से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। पुलिस को साथ लेकर उन्होंने बाजार का भ्रमण किया और व्यापारियों से बंदी का आग्रह किया। व्यापारी भी कोरोना को लेकर जागरूक हैं और बंदी में सहयोग दे रहे है। उन्होंने बताया कि 35 घंटे का कर्फ्यू सोमवार को सुबह सात बजे खत्म हो जाएगा लेकिन संभल में सोमवार को बजार बंदी है। इसलिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से बाजार खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें