फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1108 स्वास्थ्य कर्मी व आंगनबाड़ी को आज लगाया जाएगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना से बचाव का टीकाकरण जिलेभर के छह स्थानों पर शुक्रवार को किया जाएगा। इसमें सरकारी व निजी चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगे। पहले चरण में यह दूसरी बार टीकारण किया जाएगा। इसकी तैयारी गुरुवार को ही पूरी कर ली गई थी। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से टीकाकरण होगा। यह टीकाकरण जिले के संभल जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल, असमोली, बहजोई, चंदौसी और नरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जाएगा।
विज्ञापन

यह टीकाकरण सरकारी चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, निजी चिकित्सक व कर्मियों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के भी लगाया जाएगा। 1108 लोगों को टीकाकरण करने की वैक्सीन जिला मुख्यालय से टीकाकरण किए जाने वाले अस्पतालों में आ गई है। मालूम हो 16 जनवरी को प्रथम चरण के पहले दिन बहजोई, संभल और असमोली में 252 स्वास्थ्यकर्मियों कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। अब प्रथम चरण के अंतर्गत ही शुक्रवार को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें