फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रांसफॉर्मर से दो लाख रुपये का कॉपर व तेल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में बुधवार रात 250 केवी के ट्रांसफॉर्मर से चोरों ने कॉपर की क्वाइल और तेल चोरी कर लिया। चोरी गए तेल व कॉपर की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले अवर अभियंता की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन




बुधवार देर रात शिवपुरी मोहल्ले में लगे 250 केवी के ट्रांसफॉर्मर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर अंदर लगी कॉपर कि क्वाइल और बिजली का तेल निकालकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 17 फरवरी को गुन्नौर के पाताली शिव मंदिर के समीप लगे 250 केवी ट्रांसफॉर्मर से भी तेल और कॉपर चोरी की घटना हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से बिजली विभाग के अधिकारी परेशान हैं।
पुलिस पहली घटना का खुलासा भी नहीं कर सकी और दस दिन बाद ही दूसरी घटना हो गई। इस संबंध में अवर अभियंता गुन्नौर सुरेंद्र सिंह वर्मा ने बबराला थाना में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसडीओ गुन्नौर दिनकर पटेल ने बताया कि बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जाएगी। संबंधित कर्मचारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें