संभल। दीपावली के बाद सहालग के सीजन की शुरुआत के साथ ही बर्तन बाजार में रौनक लौट आई है। दुकानों में तांबा, पीतल और स्टील के नए डिजाइन वाले बर्तन अपनी चमक बिखेर रहे हैं। बर्तन व्यापारियों ने सहालग के चलते पारंपरिक बर्तनों को प्राथमिकता है। लोग स्टील के स्थान पर तांबे और पीतल के बर्तनों की मांग कर रहे हैं। आने वाले महीनों में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
यूं तो संभल जिले में धनतेरस पर बर्तन बाजार खूब चमका। लाखों रुपये के बर्तन खरीदे गए। अब सहालग शुरू हुआ तो शहर से लेकर देहात क्षेत्र के लोग बर्तनों की खरीदारी पर लौट आए। बर्तन कारोबारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीतल 750 रुपये, एल्युमीनियम 300 रुपये, स्टील 300 रुपये और तांबा 950 रुपये किलो है। शादियों के लिए गोल्टा, पतीली, परात, बेला, कटोरी, गिलास, चम्मच, थाली, थाल, टिफिन, करछली, कढ़ाई, बाल्टी, ढोंगे, जग, लोटा आदि खरीदे जा रहे हैं। बर्तन बाजार में दुकानों पर सुबह से लेकर रात तक कई लोग की मौजूदगी दिख रही है। कारोबार के चमकने पर कारोबारी भी उत्साहित हैं।
00000
सहालग के सीजन में पीतल और तांबा के बर्तनों की बिक्री में करीब 40 प्रतिशत तक वृद्धि देखने को मिल रही है। लोग फिर से पारंपरिक धातुओं की ओर लौट रहे हैं, क्योंकि ये देखने में सुंदर होने के साथ ही लंबे समय तक टिकाऊ भी होते हैं। बताया कि स्टील की कीमतें स्थिर हैं, जबकि तांबा और पीतल के रेट में हल्की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल बाजार में तांबा करीब 950 से 1200 रुपये प्रति किलो और पीतल 600 से 850 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, स्टील के बर्तनों के दाम 250 से 500 रुपये के बीच हैं। बताया कि करीब 50 शादियों के लिए लोग बर्तन लेकर गए हैं। रोजाना एक लाख रुपये तक का कारोबार हो रहा है। कारोबार अच्छा चल रहा है।
-अरविंद कुमार, बर्तन व्यापारी
0000000
पुराने दौर के बर्तन एक बार फिर फैशन में लौट आए हैं। इस बार तांबे की ओरली, पीतल के फ्लावर पाट और पालिश वाले स्टील के बर्तन खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शादी-ब्याह के सीजन में इन बर्तनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। उम्मीद है कि आने वाले तीन महीनों में कारोबार चरम पर रहेगा।
हर्षित गुप्ता, बर्तन कारोबारी
हर्षित गुप्ता। बर्तन वाली खबर में