फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्वास्थ्य मेले में 3298 मरीजों को मिला उपचार, अपर निदेशक ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
संभल में स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले में पहुंचीं अपर निदेशक। संवाद
विज्ञापन
संभल। जिले में 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 3298 मरीजों का नि:शुल्क उपचार हुआ। इनमें सबसे ज्यादा 476 त्वचा रोगी रहे। अपर निदेशक स्वास्थ्य मुरादाबाद ने भी स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 39 चिकित्सकों एवं 136 पैरा मेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी की। 1249 पुरुषों, 1243 महिलाओं और 806 बच्चों का निःशुल्क उपचार किया। बुखार के 468, चर्म रोग के 476, दमा के 367, मधुमेह रोग के 165, नेत्र रोग के 101, उच्च रक्तचाप के 74 मरीज देखे गए। बुखार को लेकर 103 मरीजों की मलेरिया तथा 56 रोगियों की डेंगू की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रहीं।
आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 254 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड तथा 287 आभा आईडी बनाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन संबंधी परामर्श व सामग्री के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था रही। आशाओं ने सोर्स रिडक्सन एवं संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत 311 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ो परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले का अपर निदेशक स्वास्थ्य मुरादाबाद मंडल डॉ. रितु कात्याल, सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने निरीक्षण किया। अपर निदेशक ने निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें