कूलर को एक स्थान से हटाते समय युवक को करंट लग गया। झुलसे युवक को परिजनों ने आननफानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव कुदारसी में बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे गांव के कुमार पाल (24) पुत्र केदारी अपने घर पर रखे कूलर को घुमा रहे थे। अचानक उसमें करंट आ गया, जिससे वह झुलस गया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल है।