फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न कम देने पर विवाद, कोटेदार पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोटेदार से कम खाद्यान्न लेने का विरोध करने पर मारपीट हो गई। इसमें एक युवक घायल हुआ है। कोटेदार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। शुक्रवार को गांव हिंडोली निवासी गोविंद पुत्र हरिओम अपनी मां शरबती देवी के साथ गांव के कोटेदार से खाद्यान्न लेने गया था। आरोप है कि छह यूनिट का 30 किलोग्राम खाद्यान्न देने के स्थान पर 25 किलोग्राम खाद्यान्न दिया जा रहा था। इसी दौरान कार्डधारक और कोटेदार में कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई। इसमें गोविंद को चोट लगी है। धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। पीड़ित युवक ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें